दिल्ली के खिलाफ 6 यॉर्कर डालने वाले टी नटराजन की मां जो सड़क किनारे बेचती है चिकन!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 30, 2020

चेन्नई।अपनी खूबसूरत यार्कर के कारण क्रिकेट में विशेष छाप छोड़ने वाले टी नटराजन ने अपने परिवार के लिये वह सब कुछ किया जो वह कर सकते थे लेकिन वह अपनी मां को सड़क के किनारे चिकन बेचना छोड़ने से नहीं मना पाया। नटराजन के मेंटर जयप्रकाश ने कहा कि इस तेज गेंदबाज की मां को लगता है कि जब उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी तब उनके इस काम से परिवार को बहुत मदद मिली थी। नटराजन की डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज के रूप में पहचान वर्तमान इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से कुछ साल पहले हुई थी जब उन्होंने अपनी यार्कर से लगातार सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को आउट किया। इस दौरान उन्होंने अपने माता पिता के लिये घर बनाया, अपनी बहनों की पढ़ाई की व्यवस्था की, तमिलनाडु के सलेम जिला स्थित अपने गांव चिन्नापामपट्टी में अकादमी शुरू की और अपने साथियों को खेल नहीं छोड़ने के लिये प्रेरित किया। यह सब उन्होंने तमिलनाडु की गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारियों को संभालते हुए किया।

प्रमुख खबरें

SkinCoffee with Ghazal Season 2 अगले सप्ताह होगा लॉन्च, सेलिब्रिटीज़, वेलनेस एक्सपर्ट्स और दिल को छू लेने वाली बातचीत होगी खास आकर्षण

Bihar Government के आदेश के बाद भी टस से मस नहीं Rabri Devi, बोलीं- वे पुलिस बुला लें, बंगला नहीं छोड़ूंगी

CM Yogi का Lucknow से बड़ा बयान, जो देश-समाज के लिए खतरा, उनके लिए हिंसा ही उचित

Summer Drinks: लू और तपती गर्मी से बचना है तो पिएं ये 5 देसी Drinks, मिलेगा इंस्टेंट Cooling Effect