जापान के नए प्रधानमंत्री बने किसान के बेटे योशिहिदे सुगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2020

तोक्यो।जापान की संसद में बुधवार को हुए मतदान में योशिहिदे सुगा को औपचारिक तौर पर नया प्रधानमंत्री चुना गया। उन्होंने शिंजो आबे का स्थान लिया है। स्वास्थ्य कारणों के चलते शिंजो आबे ने बुधवार सुबह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सुगा को सोमवार को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। मंत्रिमंडल के मुख्य सचिव रहे योशिहिदे सुगा लंबे समय से आबे के करीबी रहे हैं। वह बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का चुनाव करेंगे। सुगा किसान के बेटे हैं और अपने दम पर राजनीति में आए। उन्होंने आम लोगों तथा ग्रामीण समुदायों के हितों का ध्यान रखने का वादा किया है। सुगा ने कहा कि वह आबे की अधूरी नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को बेहतर करना होगा। सुगा के आधिकारिक चयन से पहले आबे ने कहा था कि वह एक सांसद के तौर पर सुगा की सरकार का समर्थन करेंगे।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने जापान के नवनियुक्त प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा को दी बधाई, कही यह अहम बात

सुगा, आबे के करीबी माने जाते हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं जब आबे पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। तब आबे का कार्यकाल 2006 से 2007 के बीच महज एक साल का था जिसकी वजह उनकी खराब सेहत थी। 2012 में फिर से प्रधानमंत्री बनने में सुगा ने आबेकी खासी मदद की थी। आबे (65) ने पिछले महीने कहा था कि उनकी सेहत में सुधार आ रहा है लेकिन जारी उपचार और शारीरिक थकान के मद्देनजर उन्होंने इस्तीफा देने का मन बनाया है। सुगा ने कहा कि वहसुधार की मानसिकता वाले मेहनतकश लोगों को नए मंत्रिमंडल में शामिल करेंगे। आबे मंत्रिमंडल के करीब आधे सदस्यों को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है हालांकि कुछ के विभाग बदले जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath का फर्जी वीडियो डालने के आरोपी के खिलाफ रंगदारी मांगने का मामला दर्ज

Rajasthan के मंत्री को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, मामला दर्ज

Delhi Excise Policy मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया

मूसलाधार बारिश से दक्षिण-पूर्वी टेक्सास में जलभराव, स्कूलों को बंद किया गया