तुम ज्यादा उचक रहे, 6 महीना के लिए अंदर करवा देंगे, हमें चुनाव जीतना है: BJP नेता का वीडियो वायरल

By Suyash Bhatt | Oct 29, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश के तीन विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के लिए कल यानी शनिवार को वोटिंग होनी है। वोटिंग से बीजेपी नेता का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इसमें बीजेपी नेता कह रहे हैं कि हमें चुनाव जीतना है, चाहे कितने मरें, कितनों पर केस हो। इतना ही नहीं बीजेपी नेता ने सीएम की कॉल हिस्ट्री दिखाते हुए कहते है कि हमें कह दिया गया है 70 बूथ लूट लो।

दरअसल वीडियो पृथ्वीपुर विधानसभा क्षेत्र का है जहां कांग्रेस ने नितेंद्र सिंह राठौर को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी ने शिशुपाल यादव को टिकट दिया है। वायरल वीडियो में स्थानीय नेता अनिल पांडेय ग्रामीणों को धमका रहे हैं।

वहीं वीडियो में अनिल पांडेय अपनी कॉल हिस्ट्री दिखाते हुए कहते हैं कि सीएम का फोन आया है। पांडेय के मुताबिक उनसे सीधा कह दिया गया है कि लूट लो। पांडेय कहते हैं कि 70 बूथ हैं यादव के यहां हम 70 हजार लूटेंगे।

इसे भी पढ़ें:दीवाली की तैयारियों में जनता हुई लापरवाह, मास्क पहनना भूल चुकी है जनता 

लोकतांत्रिक चुनाव प्रणाली को शर्मसार करने वाला यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब आज सुबह ही पीसीसी चीफ कमलनाथ ने चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि वे हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखें और असंवैधानिक गतिविधियों की शिकायत कर निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार