भोपाल में शुरू हुई जनता फ्रिज, जरूरतमंद को मिलेगा यहां से भोजन

 Janta fridge
Suyash Bhatt । Oct 29 2021 3:05PM

भंते सागर थेरो ने कहा कि इस डबल डोर फ्रिज को तैयार कराने में एक लाख से अधिक का खर्च आया। इसे दान दाताओं ने वहन किया है। इसमें करीब 100 लोगों की जरूरत का भोजन रखा जा सकता है।

भोपाल। भोपाल के चूनाभट्टी स्थित बुद्ध विहार के द्वार के पास जनता फ्रिज का उद्घाटन हुआ है। यह फ्रिज जनता का है और जरूरतमंदों के लिए भी। यहां कोई भी खाने-पीने का सामान रख सकता है और कोई भी जरूरतमंद यहां से खाने-पीने का सामान ले जा सकता है।

इसे भी पढ़ें:दीवाली की तैयारियों में जनता हुई लापरवाह, मास्क पहनना भूल चुकी है जनता 

दरअसल इस जनता फ्रिज का लोकार्पण भंते शाक्यपुत्र सागर ने बुद्ध वंदना के बीच किया। यहां लोग अपने-अपने घरों से ताजा भोजन और अन्य खाने पीने की चीज़ें लाकर रख सकते हैं। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति इस फ्रिज में से बगैर किसी की अनुमति लिए अपनी जरूरत के मुताबिक भोजन निकालकर ले जा सकेगा।

भंते सागर थेरो ने कहा कि इस डबल डोर फ्रिज को तैयार कराने में एक लाख से अधिक का खर्च आया। इसे दान दाताओं ने वहन किया है। इसमें करीब 100 लोगों की जरूरत का भोजन रखा जा सकता है। इसके साथ साथ सोशल मीडिया के माध्यम से और बैठकें कर समाजसेवियों को इसकी जानकारी पहले दी जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें:अब छुट्टी वाले दिन भी कर सकेंगे बिजली बिल का भुकतान, ये रहेंगे नियम 

सभी ने कहा है कि वे इसमें नियमित रूप से भोजन, फल आदि लाकर रखेंगे। जनता फ्रिज बौद्ध विहार के मुख्य द्वार पर रखा गया है। निगरानी के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। लोग यहां अच्छे कपड़े,साबुत अनाज, आटा, कम्बल आदि भी लाकर दे सकते है, जिसके वितरण की अलग से व्यवस्था करेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि पास में ही नेकी की दीवार की तर्ज पर यहां एक काउंटर बनवाया जाएगा। इसमें एक व्यक्ति तैनात रहेगा, जो लोगों से भोजन के अलावा वस्त्र, अनाज और अन्य जरूरत की सामग्री लेकर रखेगा।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़