आपमें हिम्मत नहीं है...तमिल-हिंदी विवाद पर अमित शाह ने DMK को दिया बड़ा चैलेंज

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का तमिल में अनुवाद करने को लेकर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सरकार की आलोचना की और सत्तारूढ़ पार्टी पर ऐसे उपायों को लागू करने का साहस न होने का आरोप लगाया। संसद में भाषा को लेकर उठे विवाद पर बोलते हुए गृह मंत्री ने घोषणा की, आप (DMK) में मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का तमिल भाषा में अनुवाद करने का साहस नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि एक बार उनकी पार्टी सत्ता में आ जाए, तो वे इन पाठ्यक्रमों का तमिल में अनुवाद सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि जब हम सरकार बनाएंगे, तो हम मेडिकल और इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों का तमिल भाषा में अनुवाद करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: 'पिछले 10 साल में मजबूत हुई देश की सुरक्षा, अब आतंकवादी जहां मरते हैं, वहीं दफन होते हैं', राज्यसभा में बोले Amit Shah

भाषाई एकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी सभी भारतीय भाषाओं को मजबूत करती है और सभी भारतीय भाषाएं हिंदी को मजबूत करती हैं। उन्होंने भारत की भाषाई विविधता को मजबूत करने में हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं के बीच पारस्परिक संबंध को रेखांकित किया।

प्रमुख खबरें

निकाय चुनाव जीतने के लिए केवल परिसीमन पर निर्भर है भाजपा: टीकाराम जूली

आईसीसी ने श्रीलंका से वापस लिया 2027 महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अधिकार

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ और भूस्खलन में फंसे महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्री सुरक्षित लौटे

थाईलैंड पर 94 रन की जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शेफाली और दीप्ति को सराहा