आपके पास ED-CBI, मेरे पास 'मां, माटी, मानुष': Kalyan Banerjee का BJP को करारा जवाब

By अंकित सिंह | Jun 09, 2026

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर आंतरिक असहमति को लेकर जताई जा रही चिंताओं के जवाब में, पार्टी सांसद कल्याण बनर्जी ने 9 जून को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पार्टी के असंतुष्टों की आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल में टीएमसी की ताकत पर प्रकाश डाला। नई दिल्ली में कीर्ति आजाद के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए बनर्जी ने कहा कि आपके (भाजपा) पास मुख्यमंत्री, ईडी, सीबीआई और अन्य शक्तियां हैं, लेकिन मेरे पास ‘मां, माटी, मानुष’, मेरी पार्टी, मेरे पार्टी कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल की जनता है। विद्रोह की खबरों के बीच बनर्जी ने पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी निष्ठा को दोहराया।

उन्होंने ममता बनर्जी के खिलाफ शिकायत रखने वालों को गद्दार बताया और सवाल किया कि उन्होंने चुनाव से पहले इस्तीफा क्यों नहीं दिया। आजाद ने यह भी कहा कि बागियों की संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है और स्पीकर को सौंपा गया पत्र भी अभी तक जारी नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा में शामिल होना चाहते हैं, वे ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं। आज़ाद ने आगे कहा कि उधर के सिंदूर को बीजेपी ने अपनी मांग में लगा दिया। हम चुनाव हारे नहीं, बल्कि जानबूझकर टीएमसी को हराया। 2029 में बीजेपी बंगाल में खत्म हो जाएगी और केंद्र में भी। आप बीजेपी में जाना चाहते हैं तो ठीक है, लेकिन टीएमसी का नाम मत लीजिए।

इसे भी पढ़ें: TMC में ऐतिहासिक बगावत! संसद तक पहुंची विद्रोह की आग, 20 सांसदों का दावा, क्या गिर जाएगी ममता बनर्जी की पकड़?

इससे पहले, आज़ाद ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उस पोस्ट को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि टीएमसी के 20 सांसदों का एक अलग समूह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का समर्थन करने का इरादा रखता है। उन्होंने इसे बीजेपी द्वारा फैलाई गई फर्जी और मनगढ़ंत सूची बताया। प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी में फूट डालने की कोशिश नाकाम रही और सूची में शामिल कई सांसदों ने ऐसे किसी भी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

18th BRICS Summit 2026 | रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत, पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर टिकी दुनिया की नज़रें

Switzerland में नीदरलैंड के पर्यटकों की Bus पलटने से कई लोगों की मौत

प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर तीखा हमला! अनपढ़ अपराधी के हाथों में नहीं सौंपी जा सकती बिहार की कमान

18वें BRICS Summit में हिस्सा लेने New Delhi पहुंचे रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin