अब आपको फिल्मों में आने के लिए स्टार होने की जरूरत नहीं: सयानी गुप्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 01, 2021

मुंबई। अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने कहा कि देश में स्ट्रीमिंग मंचों की शुरुआत ने अभिनय जगत में ‘सितारों’ के वर्चस्व को तोड़ा है जिससे कलाकारों को आज लोकतांत्रिक तरीके से काम मिल रहा है। गुप्ता को ‘‘मार्गरिटा विद अ स्ट्रॉ’’, ‘‘आर्टिकल 15’’ और ‘‘जॉली एलएलबी’’ जैसी फिल्मों में उनके प्रदर्शन के लिए सराहा गया लेकिन उन्हें ‘‘इनसाइड एज’’ और ‘‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’’ जैसी वेब सीरीज के साथ डिजिटल माध्यम पर ज्यादा सफलता मिली। गुप्ता ने कहा कि ओटीटी (ओवर द टॉप) मंच कलाकारों के लिए एक वरदान हैं जिन्हें अब काफी अवसर मिल रहे हैं जो बड़े पर्दे पर नहीं मिलते थे।

इसे भी पढ़ें: मां करीना कपूर के संग सैर सपाटे पर निकले छोटे नवाब जेह अली खान, देखें वीडियो

गुप्ता ने कहा कि मनोरंजन उद्योग की बदलती गतिशीलता ने एक नाट्य फिल्म और स्ट्रीमिंग मंच पर रिलीज फिल्म के बीच अंतर को पूरी तरह खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं यह नहीं मानती कि जो भी बन रहा है सब अच्छा लेकिन काफी अलग-अलग तरह की चीजें हैं जो आप देख सकते हैं। एक कलाकार के तौर पर फिल्म उद्योग का हिस्सा बनने के लिए इससे अच्छा वक्त नहीं हो सकता।’’ गुप्ता अभी ऑडिबल ऑरिजनल्स की थ्रिलर फिल्म ‘‘बुरी नजर’’ में आवाज दे रही हैं।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण