कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर कसा तंज, बोले- जो बोओगे वही काटोगे !

By अनुराग गुप्ता | Dec 22, 2021

नयी दिल्ली। उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिेष्ठ नेता हरीश रावत के ट्वीट से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। इसी बीच पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो बोओगे वही काटोगे ! आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड में करीब 150 भाजपा नेताओं की तैनाती 

हरीश रावत ने कहा कि फिर चुपके से मन के एक कोने से आवाज उठ रही है कि न दैन्यं न पलायनम् । बड़ी उहापोह की स्थिति में हूं, नया वर्ष शायद रास्ता दिखा दे। मुझे विश्वास है कि भगवान केदारनाथ जी इस स्थिति में मेरा मार्गदर्शन करेंगे। कांग्रेस नेता का ट्वीट सामने आने के बाद से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तराखंड कांग्रेस में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। पंजाब का प्रभार छोड़ने वाले हरीश रावत ने अपने गृह राज्य पर ध्यान देने की बात कही थी लेकिन अब वो पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी