मीडिया के विरुद्ध टिप्पणी कर विवादों में घिरे एस वी शेखर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2018

चेन्नई। अभिनेता से नेता बने एस वी शेखर ने मीडिया और खासकर महिला पत्रकारों के खिलाफ अपमानजनक बयान देकर एक विवाद पैदा कर दिया है। पत्रकारों ने उनके बयान पर कड़ा एतराज किया हे। साझे किये गये उनके फेसबुक पोस्ट में तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के ‘थपकी विवाद’ के आलोक में मीडिया और महिला पत्रकारों के खिलाफ अशोभनीय बातें कही गयी हैं।कल कथित रुप से यह पोस्ट डाली गयी थी और बाद में उसे हटा लिया गया।

पुरोहित (78) ने एक हफ्ते पहले चेन्नई में प्रेस मीट के समापन के दौरान एक महिला पत्रकार के सवालों को टालने के लिए उसके गाल पर थपकी लगायी थी। इस घटना से विवाद पैदा हो गया तथा द्रमुक समेत राजनीतिक दलों ने उन्हें हटाये जाने की मांग की। पुरोहित ने बाद में उस महिला पत्रकार से माफी मांगी। शेखर के पोस्ट में उस महिला पत्रकार को लेकर कुछ अशोभनीय बातें लिखीं हैं जिसका गाल राज्यपाल ने थपथपायी थी। कई पत्रकारों तथा चेन्नई यूनियन ऑफ जनर्लिस्ट ने भी इस पोस्ट को लेकर शेखर की कड़ी निंदा की। 

प्रमुख खबरें

Uttar Pradesh: बदली रणनीति के साथ यूपी के दंगल में दांव लगा रहीं मायावती, हर वर्ग तक हो रही पहुंचने की कोशिश

Noida: चेक बाउंस होने के मामले में कारोबारी को डेढ़ वर्ष की सजा

Narasaraopet Lok Sabha Election 2024: आंध्र प्रदेश की इस लोकसभा सीट पर कौन मारेगा बाजी, जानें क्या है समीकरण

भारत जेनोफोबिक नहीं बसुधैव कुटुंबकम का प्रबल पक्षधर, अपनी गिरेबां में झांकें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन