क्या आप जानते हैं SEX करने से होते हैं ये जबरदस्त फायदे, जानकर रोजाना करोगे आप

By एकता | Dec 24, 2021

सेक्स करने से न केवल आनंद मिलता है बल्कि इसे करने के और भी कई फायदे हैं। सेक्स करने से इंसान मानसिक और शारीरिक रूप से खुश तो रहता ही है साथ ही सेक्स शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने से आपको अच्छी नींद लेने, तनाव दूर करने और शरीर के भीतर गुड हॉर्मोन छोड़ने में मदद मिलती है। सेक्स करने के इतने सारे फायदे है कि सुनने के बाद आप भी हर दिन इसे करना चाहेंगे। तो चलिए जानते हैं हर दिन सेक्स करने के बेहतरीन फायदे-

हाल ही में हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि जो पुरुष हफ्ते में दो बार से अधिक सेक्स करता है उसे कम सेक्स करने वाले पुरुषों की तुलना में दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम होता है।

नियमित रूप से सेक्स करने वाले लोगों की इम्युनिटी पावर अधिक होती है। हर दिन सेक्स करने से शरीर में इम्यून बूस्टिंग एंटीबॉडीज बढ़ती है जो आपको सामान्य सर्दी और बुखार जैसी बीमारियों के खिलाफ मजबूत बनाती है।

सेक्स करने से लोगों को ख़ुशी तो मिलती ही है पर इसपर हुए एक अध्ययन में पाया गया है कि जो लोग नियमित रूप से सेक्स करते है वो अपने जीवन में तनाव को बेहतर तरीके से हैंडल करते हैं।

सेक्स करते समय दिल की धड़कनें तेज हो जाती हैं और शरीर में तेजी से खून का संचार होता है। जिसकी वजह से दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो जाता है और शरीर के अंगों और कोशिकाओं को ताजा खून पहुंचाने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: नियमित सेक्स करने से बढ़ेगी इम्युनिटी पावर! रिसर्च में सामने आए चौंका देने वाले तथ्य

सेक्स करने से शरीर में तनाव का स्तर कम हो जाता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है। रात को अच्छी, आरामदायक नींद लेने से आप पहले से बेहतर और स्वस्थ महसूस करेंगे।

अगर आप अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज नहीं कर पा रहे हैं तो सेक्स इसका एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। सेक्स एक तरफ की एक्सरसाइज है जिससे आपको आपका वजन कम करने में और खुद को फिट रखने में मदद मिलेगी। आधे घंटे तक सेक्स करने से 80 से ज्यादा कैलोरी बर्न होती हैं।

सेक्स करने से दिमाग में फील-गुड केमिकल रिलीज होते हैं जो शरीर में गुड हॉर्मोन्स को बढ़ाते हैं। गुड हॉर्मोन्स के बढ़ने से इंसान खुश रहता है जिससे डिप्रेशन का खतरा कम होता है।

- एकता 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है