शादी में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे चीन के युवा, Divorce के मामलों में आई गिरावट

By निधि अविनाश | Mar 23, 2022

चीन पहले ही घटती आबादी से परेशान है और अब यह देश एक नई समस्या से घिर गया है। आपको बता दें कि, चीन में शादी करने वालों की संख्या तेजी से घटती जा रही है। एक खबर के मुताबिक, चीन में पिछले साल 2021 में अब तक की सबसे कम शादियां हुई है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने इसकी जानकारी शेयर करते हुए बताया कि, पिछले साल शादी के लिए कुल 7.63 मिलियन जोड़ों ने रजिस्टर कराया था और यह आंकड़ा साल 1986 के बाद सबसे कम है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2021 में चीन में जहां 7.63 मिलियन जोड़ों ने शादी रचाई वहीं साल 2020 में 8.13 मिलियन से अधिक जोड़ों ने शादी के लिए रजिस्टर किया था। इससे यह पता चलता है कि, केवल एक साल के भीतर ही शादी को लेकर इतनी गिरावट दर्ज की गई है। आपको बता दें कि, साल 1986 से चीन ने शादियों के रिकॉर्ड रखना शुरू किया और तब से लेकर अब तक 2021 का आंकड़ा सबसे कम है।

चीन में न केवल शादी बल्कि तलाक के मामलों में भी आ रही कमी

विशेषज्ञों के मुताबिक, चीन में शादी को लेकर तो गिरवट दर्ज की गई है वहीं तलाक के मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है। शादी में गिरावट को लेकर एक बड़ी वजह महिलाओं की निर्भरता कम होना बताया गया है। महिलाएं ज्यादा पढ़ रही है और नौकरी कर रही हैं जिससे वह आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है। ऐसे में उन्हें शादी करने की या जीवनसाथी की जरूरत नहीं हो रही है।

प्रमुख खबरें

Awami League से सुलह पर बांग्लादेश सरकार का रुख, जिम्मेदारी स्वीकारने की रखी शर्त

कूचबिहार में DRI ने पकड़ा 12.37 करोड़ रुपये का तस्करी का सोना, 4 गिरफ्तार

Kiren Rijiju ने विपक्ष के विरोध मार्च को बताया नाटक, Rahul Gandhi को दी निस्वार्थ सेवा की सलाह

Gurugram में डेटिंग ऐप पर दोस्ती कर 90 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाली युवती गिरफ्तार