मैच के दौरान युवा क्रिकेटर बेहोश होकर गिरा, हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2020

केंद्रपाड़ा। एक युवा क्रिकेटर सोमवार को ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में कालेज मैदान में स्थानीय मैच के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ा और संभवत: दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 18 साल के सत्यजीत प्रधान के रूप में हुई है जो यहां के समीप देरावीश कालेज में 12वीं कक्षा का छात्र था। यहां केंद्रपाड़ा आटोनोमस कालेज मैदान पर प्रधान गेंदबाजी छोर पर खड़े थे और एक रन के लिए दौड़ते समय पिच पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

इसे भी पढ़ें: क्या ऑस्ट्रेलिया का यह शानदार खिलाड़ी भी लेगा क्रिकेट से संन्यास?

प्रधान को जिला अस्पताल ले जा गया जहां अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल अधिकारियों के हवाले से कहा कि प्रधान की मौत संभवत: दिल का दौरा पड़ने से हुई। पुलिस ने बताया कि इस संदर्भ में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है और मौत की असल वजह जानने के लिए मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को UP Cabinet की मंजूरी

IAF प्रमुख AP Singh बोले, युद्ध के बदलते तौर-तरीकों को भांपने वाले ही हासिल करते हैं जीत

BJP सिर्फ़ आर्थिक आतंकवाद फैलाती है, Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का वार

World Mental Health Day पर Screen Time घटाएं, दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये आदतें