कचरा फेंकने के विवाद को लेकर युवक की बेरहमी से हत्या

By दिनेश शुक्ल | Mar 16, 2021

जबलपुर। मध्य प्रदेश में जबलपुर के हनुमानताल थानांतर्गत बाबाटोला टेढ़ीनीम के पास बीती रात महिलाओं के बीच कचरा फेंकने को लेकर उपजे विवाद पर ऑटो चालक की पांच बदमाशों ने तलवार,चाकू एवं लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी, घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और देर रात ही दो आरोपियों को सरगर्मी से तलाश करते हुए हिरासत में ले लिया था, वहीं अन्य तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा उपचुनाव की तारीख घोषित, 17 अप्रैल को मतदान 02 मई को परिणाम

वही सईद पर हमला होते देख परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, हमले में गंभीर रुप से घायल हुए सईद शाह को परिवार के सदस्यों सहित आसपास के लोग उठाकर थाना लेकर पहुंचे गए। थाना परिसर में सईद को खून से लथपथ हालत में देख पुलिसकर्मियों ने तत्काल सद्दाम को जिला अस्पताल विक्टोरिया ले गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में टेढ़ी नीम निवासी सद्दाम (25) और मंसूर किराना के पास ठक्कर ग्राम निवासी बौना उर्फ अहसान (20) को हिरासत में ले लिया है। रात में ही पुलिस सर्चिंग के दौरान आरोपियों के घर से हत्या में प्रयुक्त बका, चाकू, तलवार, रॉड व डंडा आदि जब्त कर लिया गया है। वहीं  मंगलवार को आरिफ व नाबालिग को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान