By सुयश भट्ट | Feb 07, 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक युवक ने अपना वहसीपन दिखाया है। अपने ही पालतू कुत्ते को न केवल मारा बल्कि उसके मांस को खा गया। वह यहीं नहीं रुका बल्कि उसने मृत कुत्ते के खून से लथपथ शरीर को खिड़की पर लटका दिया। और खुद भी खिड़की के सामने खून से लथपथ कपड़़ों में आने-जाने वाले लोगों को पागलपन की बातें बोलता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।
इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड में शिवराज बोले- डबल इंजन वाली सरकार को वोट दें, परिवारवाद की राजनीति को नकारे
वहीं जानकारी मिली है कि मोहल्ले वाले रवि की हरकतों से परेशान हो चुके हैं। वह लोगों के साथ गाली-गलौज करता रहता है। इससे पहले कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर चुका है। अब उसने अपने दो साल के पालतू कुत्ते को ही मार डाला है। जब मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत भी दबोह पुलिस से की तो उन्हें उसने भगा दिया।
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि पुलिस कार्रवाही नहीं होने से कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। वे अपने बच्चों को लेकर डरे हुए हैं। इस मामले में दबोह थाना प्रभारी प्रमोद साहू ने कहा है कि इसकी जानकारी लगी है मौके पर जांच के लिए टीम भेजी है जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे।
इसे भी पढ़ें:UP Election 2022 । बिजनौर रैली में नहीं जाएंगे PM मोदी, खराब मौसम के चलते दौरा हुआ रद्द
गौरतलब है कि आरोपी रवि शिल्पकार मानसिक रूप से भारी बीमार नजर आता है। जिसकी वजह से वह मोहल्ले के सभी लोगों को परेशान करता है। और इन हरकतों को देखते हुए स्थानीय लोग अब उसे पागलखाने भेजने की व्यवस्था की माँग कर रहे हैं।