खेत में युवती के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे था लड़का, गांव वालों ने देखा और पीट-पीटकर मार डाला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2022

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में पीट-पीटकर 21 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवक की प्रेमिका के परिजनों ने इस जोड़े को आपत्तिजनक हालत में देखने के बाद आग-बबूला होकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) भगवत सिंह विरदे ने बताया कि खुड़ैल के ग्रामीण क्षेत्र में विनोद चौहान (21) नामक युवक का मंगलवार की सुबह शव बरामद किया गया।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022। 'किलर मिलर' का कमाल और गुजरात की बल्ले-बल्ले, कौन बन सकता है नया किंग ?

विरदे ने शुरुआती जांच के हवाले से बताया कि एक युवती के परिजनों ने चौहान पर सोमवार को उस वक्त हमला किया,जब वह खेत में अपनी इस प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था। पुलिस अधीक्षक ने बताया,‘‘चौहान के शव की हालत देखकर लगता है कि उसे तब तक पीटा गया, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। हमें आशंका है कि उसका गला भी घोंटा गया।’’ उन्होंने बताया कि चौहान की हत्या के बाद युवती के माता-पिता तथा भाई फरार हो गए और उनकी तलाश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण