Noida में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक युवक घायल, हालत गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 29, 2024

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में 19 वर्षीय व्यक्ति घायल हो गया और उसे गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि शादी में वधू के चचेरे भाई दानिश ने हर्ष फायरिंग की और पास मे ही खड़े जीशान को गोली जा लगी। उसे अत्यंत गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में जीशान के परिजनों की शिकायत पर दानिश के खिलाफहत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दानिश अवैध हथियार से फायरिंग कर रहा था। इस घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा पंडाल खाली था।

प्रमुख खबरें

Luka Modric ने रचा इतिहास! 200 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बने, Ronaldo-Messi लिस्ट में शामिल

World Cup में Mexico क्यों बना South Korea का दूसरा घर? जानिए 2018 का वो ऐतिहासिक मैच

Rajinikanth Dharman 173rd Film First Look | डेडली डॉक्टर के अवतार में दिखे रजनीकांत, कमल हासन ने रिलीज किया खूनी पोस्टर!

खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health