SBI PO Recruitment 2026: Graduates के लिए सुनहरा मौका, बैंक करेगा 1500 अधिकारियों की बंपर भर्ती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 05, 2026

सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कारोबार के विस्तार को गति देने के लिए इस वर्ष 1,500 ‘प्रोबेशनरी’ यानी प्रशिक्षु अधिकारियों की भर्ती करने की योजना बनाई है। एसबीआई द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, कुल 1,500 पदों में 1,446 नियमित रिक्तियां हैं, जबकि 54 पद लंबित श्रेणी की रिक्तियों के हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ जुलाई है और बैंक को उम्मीद है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

पिछले वित्त वर्ष में एसबीआई ने भारतीय खेलों को बढ़ावा देने और अनुशासित तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करने के उद्देश्य से 67 खिलाड़ियों की भी भर्ती की थी। बैंक की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में एसबीआई ने 4,640 अधिकारियों, 19,340 सहायक कर्मचारियों (एसोसिएट्स) और 1,653 कर्मचारियों की अनुबंध पर नियुक्ति की।

वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया है कि एसबीआई में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की वार्षिक दर लगातार एक प्रतिशत से कम रही है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह दर लगभग 0.97 प्रतिशत रही, जो बैंकिंग उद्योग में सबसे कम दरों में से एक है। यह कर्मचारियों की मजबूत प्रतिबद्धता, संस्थान की स्थिरता और कर्मचारी-केंद्रित नीतियों की प्रभावशीलता को रेखांकित करता है।

प्रमुख खबरें

Vrindavan Trip: ISKCON से लेकर Nidhivan तक, इन मंदिरों के दर्शन बिना अधूरी है यात्रा

DJ और लेजर लाइट पर नीति बनाए Maharashtra सरकार, Sanjay Raut ने साधा निशाना

Nishu के पिता से मारपीट मामले में Chandra Shekhar Azad का बड़ा बयान, 72 घंटे में कार्रवाई की मांग

Delhi Police की छापेमारी से पहले Bulandshahr से फरार हुआ आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज