Relationship Advice: हर समय बस संबंध बनाने के बारे में सोचता और बाते करता है आपका पार्टनर? कहीं वो एडिक्ट तो नहीं?

By एकता | Jun 14, 2022

जैसे जिंदगी में खाना-पीना जरुरी होता है ठीक वैसे ही सेक्स भी उतना ही जरुरी होता है। सेक्स के कई फायदे होते हैं, लेकिन अगर इसकी लत लग जाए तो यह लोगों की जिंदगियों के साथ अच्छे भले रिश्तों को भी बर्बाद कर देता है। सेक्स एडिक्शन कोई अच्छी चीज नहीं हैं। सेक्स एडिक्शन होता क्या है? आसान शब्दो में समझें तो जब किसी व्यक्ति के दिमाग में हर समय बस सेक्स की बाते चली हैं और वह चाहकर भी इनको काबू नहीं कर पाए तो उसे "सेक्स एडिक्ट" माना जाता है। ऐसा व्यक्ति बिना सेक्स किये रह नहीं पाता है।

इसे भी पढ़ें: बेडरूम में संबंध बनाना हो गया है बोरिंग? इन जगहों पर करें ट्राई, मिलेगा इंटिमेसी का भरपूर आनंद

- जब किसी व्यक्ति को सेक्स का एडिक्शन हो जाता है तो वह दिन में कितनी बार भी संबंध बना ले लेकिन उसे इसकी हमेशा कमी ही महसूस होती रहती है। इसके अलावा सेक्स एडिक्ट व्यक्ति हर समय बस इसी विषय पर ही बात करता रहता है। अगर आपको अपने पार्टनर में भी यह सब चीजें दिखाई दे रही हैं तो वह सेक्स एडिक्ट हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: Relationship Tips: पार्टनर के साथ पहली बार अंतरंग होते समय पुरुषों के दिमाग में आते हैं ये ख्याल, जानकर हैरान रह जाएँगी आप

- जब किसी व्यक्ति को सेक्स का एडिक्शन हो जाता है तो वह हर काम छोड़कर पोर्न और अन्य गंदे वीडियो-फिल्में देखने पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इन चीजों को देखकर उन्हें संतुष्टि मिलती हैं। अगर उन्हें यह सब देखने को नहीं मिले तो वह चिड़चिड़े हो जाते हैं। अगर आपको भी अपने पार्टनर में यह सारी बातें नजर आ रही हैं तो वह सेक्स एडिक्ट हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: पत्नी का नहीं करता संबंध बनाने का मन, तो हो सकती है ये वजहें

- जब किसी व्यक्ति को सेक्स का एडिक्शन हो जाता है तो उसे अलग-अलग लोगों के साथ संबंध बनाने की जरूरत महसूस होने लगती है। ऐसे लोग अपने पार्टनर को धोखा देकर दूसरे व्यक्तियों के साथ सेक्स करते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग खुद को संतुष्ट करने के लिए या तो वन-नाइट स्टैंड की तलाश करते हैं या फिर किसी वेश्या के पास जाते हैं।

प्रमुख खबरें

MP Muslim Festival Committee ने मुस्लिम युवाओं से Garba कार्यक्रमों से दूर रहने की अपील की

DA केस में High Court ने Punjab Chief Secretary को भेजा अवमानना नोटिस

Modi Cabinet Decisions: छोटी कंपनियों के लिए बड़ा फैसला, 10,000 करोड़ के फंड को कैबिनेट की मंजूरी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

Archer Ganesh Mani Ratnam ने Asian Games में जीता Gold और Bronze, अब LA 2028 पर नजर