Relationship Advice: पत्नी का नहीं करता संबंध बनाने का मन, तो हो सकती है ये वजहें

Couple
Prabhasakshi
एकता । May 16 2022 6:10PM

शादी के बाद बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से लोगों की सेक्स लाइफ में बदलाव आने लगते हैं। इन बदलावों की वजह से लोग अपनी जिंदगी में सेक्स को पीछे छोड़ देते हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। जैसे-जैसे साल बीतते जाते हैं और महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है सेक्स के प्रति उनकी दिलचस्पी कम होने लगती है।

सेक्स शादीशुदा जिंदगी का एक ऐसा अहम हिस्सा है जो दो लोगों के बीच नजदीकी और अंतरंगता को बनाये रखने में मदद करता है। अनगिणत स्वास्थ्य लाभों के अलावा सेक्स आपकी वैवाहिक जिंदगी को बेहतर बनता है। इसके साथ ही सेक्स शादीशुदा रिश्ते को सालों तक जिन्दा रखने में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन शादी के बाद बढ़ती जिम्मेदारियों की वजह से लोगों की सेक्स लाइफ में बदलाव आने लगते हैं। इन बदलावों की वजह से लोग अपनी जिंदगी में सेक्स को पीछे छोड़ देते हैं। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। जैसे-जैसे साल बीतते जाते हैं और महिलाओं की उम्र बढ़ने लगती है सेक्स के प्रति उनकी दिलचस्पी कम होने लगती है। सेक्स से दूर भागने के पीछे कई कारण होते हैं, लेकिन महिलाओं की यह आदत टूटे हुए रिश्तों को जन्म दे सकती है। अगर आपकी पत्नी भी आपके साथ संबंध बनाने से कतराने लगी हैं तो यह चिंता की बात हो सकती है। चलिए हम आपको बताते हैं कि महिलाओं के ऐसा करने के पीछे क्या कारण होते हैं।

इसे भी पढ़ें: बिंदास होकर बनाए संबंध! संक्रमण का खतरा भी टलेगा, अमेरिकी कंपनी लॉन्च करेगी फ्लेवर्ड अंडरवियर

- अगर आपकी पत्नी आपके साथ सेक्स करने में कोई रूचि नहीं दिखा रही है तो हो सकता है कि वह शादी से असंतुष्ट हो। दरअसल शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की समस्या का सीधा असर महिलाओं की सेक्स लाइफ पर पड़ता है। अगर आपकी कोई बात उन्हें पसंद नहीं आ रही या फिर रिश्ते में छोटी सी भी लड़ाई का असर उनके सेक्स करने की इच्छा को प्रभावित करता है। इसलिए बेहतर होगा कि आप इस मुद्दे पर अपनी पत्नी से आराम से बात करें।

इसे भी पढ़ें: Relationship Advice: बड़ी उम्र की महिलाओं के साथ संबंध बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

- महिलाओं को सेक्स से पहले फोरप्ले करना पसंद होता है। ऐसे में अगर आप बिना फोरप्ले किये अपनी पत्नी के साथ संबंध बनाते हैं तो आपकी यह बात सेक्स के प्रति उनकी रुचि को कम कर सकती है। बढ़ती उम्र के साथ महिलाएं संभोग से पहले अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहती हैं। इसलिए जरुरी हैं की आप इस बात पर गौर करें कि आपकी पत्नी को आपसे क्या चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अपनी लाइफ में क्रिएट करना चाहते हैं फिल्मों जैसा परफेक्ट इंटिमेट सीन? इन टिप्स की लें मदद

- शादी के बाद महिलाओं पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं। इन सब के बीच जिंदगी में तनाव होना आम हो जाता है। तनाव भी सेक्स के प्रति महिलाओं की रुचि को कम कर देता है। पूरे दिन घर का काम करने के बाद महिलाएं थक जाती है और वह रात को सेक्स की बजाय आराम से सोना ज्यादा पसंद करती हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़