22 साल के युवक ने 10 साल की मासूम के साथ किया गंदा काम, आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2022

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में 10 वर्षीय बच्ची से बलात्कार करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: मंत्री के बेटे के खिलाफ रेप के आरोप: गहलोत सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल, CBI जांच की मांग की

उन्होंने बताया कि बादशाहपुर थाने में पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसी इमारत में रहता है जहां बच्ची का परिवार रहता है। पुलिस ने बताया कि बुधवार की दोपहर जब बच्ची अपने घर में अकेली थी तो आरोपी उसके कमरे में घुसा और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती