उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक गिरफ़्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2021

बलिया (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक आपत्तिजनक तस्वीर सोशल नेटवर्किंग साइट्स फेसबुक पर पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शनिवार को बताया कि फेसबुक पर शुक्रवार को जिले के रेवती क्षेत्र के चौबे छपरा गांव के आदर्श चौबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट कर दी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर: कांग्रेस का बयान, केंद्र से नहीं मिला निमंत्रण, समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा वार्ता में विश्वास

पुलिस ने इसकी जानकारी मिलने के बाद छानबीन की तथा इसके बाद शनिवार को रेवती थाना में उप निरीक्षक बीपी पांडेय की शिकायत पर आदर्श चौबे के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आदर्श चौबे को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

बंगाल के सिनेमाघरों में Sadhak Bamakhepa को प्राइम टाइम में दिखाना अनिवार्य, आदेश जारी

Yamuna Expressway पर 25 नवंबर से गाड़ियों की स्पीड लिमिट घटी, 75 किमी प्रति घंटा तय

UP Assembly Election: SP और Congress में सीट शेयरिंग पर दो दौर की बैठक बेनतीजा, विनेबिलिटी होगी मुख्य आधार

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ