होटल के गलियारों में टहल रहा था शख्स, दो भाईयों ने रोककर चाकू घोंपकर की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2022

नयी दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में दो पक्षों के बीच झगड़े में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति और उसके भाई ने 28 वर्षीय युवक पर धारदार हथियार और डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार रात की है और यह एक सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति टहल रहा था, तभी दो भाइयों ने उसे रोका और धारदार हथियार व पत्थर से उस पर बार-बार वार किया।

इसे भी पढ़ें: चुनावी बांड से भाजपा की आय में भारी कमी, 2,555 करोड़ से घटकर 22 करोड़ रुपये हुआ

एक अधिकारी के अनुसार, पुलिस को दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर घटना की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नरेंद्र उर्फ बंटी के रूप में की गई है, जो आजादपुर का निवासी था। पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) ऊषा रंगनानी ने कहा कि हमलावरों की पहचान राहुल काली और उसके भाई रोहित काली के रूप में की गई है। जांच में पता चला कि नरेंद्र नशीली दवाओं का आदी था और इसके लिए उधार मांगने को लेकर उसके व राहुल के बीच झगड़ा हुआ था। डीसीपी ने कहा कि राहुल ने गुस्से में आकर अपने भाई को बुलाया और दोनों ने नरेंद्र पर हमला कर दिया। अधिकारी के मुताबिक, आजादपुर के मंदिर वाली गली के निवासी राहुल काली (22) को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके फरार भाई का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा