यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने बीजेपी सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भ्रष्टाचार से लिप्त है ये सरकार

By सुयश भट्ट | Mar 29, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के अलीराजपुर जिले के भगोरिया मेले में झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गाड़ियों पर बीते दिनों हमला हुआ था। जिसे लेकर विक्रांत भूरिया ने भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने कहा कि हमारी गाड़ी पर पथराव हुआ था। हम सब ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। लेकिन बावजूद इसके हम पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया। और हमारी एफआईआर नहीं लिखी गई।

इसे भी पढ़ें:गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया आदेश, कहा - MP पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा की होगी जांच 

इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में शिवराज सिंह चौहान की सरकार ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर लिया है। चाहे बात कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े की हो या शिक्षक वर्ग 3 पेपर लीक का मामला होए सभी में ये सरकार युवाओं को ठगने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तो अपने ही इलाके के दस लड़कों को कृषि विस्तारक अधिकारी परीक्षा में टॉप 10 में ला दिया।

उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ सरकार ही नहीं भाजपा का संगठन भी इस बंदरबाट में शामिल है। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कृषि विस्तारक अधिकारी परीक्षा के फर्जीवाड़े में सामने आया है। इस परीक्षा में चुने गए टॉप 10 के उम्मीदवारों के फोटो पहले से शर्मा के साथ वायरल हो चुके हैं। इसे संयोग कहें या फर्जीवाड़ा कि टॉप 10 उम्मीदवार एक ही जातिए एक ही क्षेत्रए एक ही कॉलेज के होने के साथ उनके अंक और परीक्षा में की गई गलतियां भी एक जैसी ही हैं।

इसे भी पढ़ें:जनता को महंगाई की मार, 112 रुपए पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल हुआ 95 के पार, 

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी का आलम ये है कि पंजीयक बेरोजगार प्रदेश में 35 लाख से ज्यादा है। असल में तो ये आंकड़ा 50 से 70 लाख के बीच होगा। सरकारी नौकरी का सपना भाजपा की इस भ्रष्टाचारी सरकार ने चूरचूर कर दिया। मुख्यमंत्री के ओएसडी पेपर लीक करवाते हैं। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दूसरों का हक छीनकर अपने लोगों में रेवड़ी बांटते हैं। पहले तो चार साल भर्ती परीक्षाएं ही नहीं निकलतीए निकलती है तो पेपर लीक हो जाता। जैसे तैसे पूरी होती हैं तो नतीजे बदल जाते हैं। यही है शिवराज सरकार के प्रदेश के युवाओं को तोहफा बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा।

आपको बता दें कि 17 मार्च को अलीराजपुर जिले के जोबट भगोरिया हाट में शामिल होने कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया और यूथ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया पहुंचे हुए थे। वापस झाबुआ लौटते समय जोबट कॉलेज के सामने उनकी गाड़ियों में हमला हुआ था। इस हमले में विक्रांत भूरिया के ड्राइवर के सिर में गंभीर चोटें आई थी।

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल