जनता को महंगाई की मार, 112 रुपए पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल हुआ 95 के पार,

Petrol diesel price hike in bhopal
सुयश भट्ट । Mar 29 2022 12:32PM

पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज सुबह से ही नई कीमतें लागू हो चुकी है। आज 7वीं बार पेट्रोल के दाम बढ़े है।

भोपाल। पूरे देश में पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है। कंपनियां एवं सरकार द्वारा महंगाई का स्लो प्वाइजन डोज दिया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एकसाथ रुपए में बढ़ोत्तरी नहीं हो रही है। रोज कुछ पैसों में वृद्वि हो रही है।

दरअसल पेट्रोल डीजल की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी हुई है। पेट्रोल 80 पैसे प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। आज सुबह से ही नई कीमतें लागू हो चुकी है। आज 7वीं बार पेट्रोल के दाम बढ़े है। भोपाल में फिलहाल 112 रुपए पेट्रोल की कीमत और डीजल 95 के पार पहुंच चुका है।

इसे भी पढ़ें:पुलसि आरक्षक भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले का पीईबी ने दिया स्पष्टीकरण, ट्वीट कर दिया जवाब 

वहीं प्रदेश में गर्मी बढ़ गई है। राजधानी भोपाल में भी गर्मी का पारा चढ़ गया है। भोपाल का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचा है। दिन का तापमान 39.8 पहुंचा है। इसी के साथ ही खरगौन में पारा 43 डिग्री पहुंचा है। प्रदेश के रतलाम, गुना, दमोह, नर्मदापुरम, छतरपुर और ग्वालियर लू की चपेट में है।

इसी के साथ है बैंक और ट्रेड यूनियन की राष्ट्र्व्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। हड़ताल से बैंक के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है। बैंकों की देशव्यापी हड़ताल का असर से प्रदेश में 40,000 चेक 500 करोड़ के एसेसमेंट और 1500 लोन अटके। जानकारी मिली है कि राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी के 50 करोड़ के सौदे नहीं हो पाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़