चीनी घुसपैठ से जुड़ा दस्तावेज MoD ने वेबसाइट से हटाया ! युवा कांग्रेस ने राजनाथ सिंह के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 07, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस की युवा इकाई ने पूर्वी लद्दाख में ‘चीनी घुसपैठ के उल्लेख वाले दस्तावेज को रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट से हटाए जाने’ के खिलाफ शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। भारतीय युवा कांग्रेस के प्रवक्ता राहुल राव के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के इस ‘‘डिलीट कांड’’ के खिलाफ युवा कांग्रेस दिल्ली के प्रभारी हरीश पवार जी के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने अकबर रोड स्थित रक्षा मंत्री के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। राव ने बताया कि पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, हालांकि कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। 

प्रमुख खबरें

Zoho प्रमुख Sridhar Vembu ने भारतीय IT प्रोफेश्‍नल्स से की अपील, US छोड़ भारत लौटकर बनाएं देश

Delhi Police ने कॉजपा प्रदर्शन रोका, राजधानी की 30 सड़कों पर Traffic डायवर्जन

गृह मंत्रालय से मंजूरी के बाद ही शुरू होंगी Satcom सेवाएं, सिंधिया ने दी जानकारी

Tamil Nadu Bypolls: TVK ने मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें जीतीं