युवक के पास मिली 10 लाख 50 हजार कीमत की स्मैक, पुलिस रिमांड पर युवक

By दिनेश शुक्ल | Dec 19, 2020

राजगढ़। मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले की ब्यावरा थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को मुखबिर  की सूचना पर अरनिया चौकी के समीप  घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को पकड़ा और उसके कब्जे से 105 ग्राम स्मैक जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपित को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। आरोपी युवक से पुलिस मादक पदार्थ के विषय में और भी जानकारी एकत्र कर रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सहित पूरे उत्तर भारत में इस बार लंबा चलेगा ठंड का दौर

पुलिस ने आरोपित के कब्जे से 105 ग्राम स्मैक जब्त की, जिसकी बाजार कीमत दस लाख 50 हजार रुपए बताई गई है साथ ही आरोपित के कब्जे से बिना नंबर की 40 हजार रुपए कीमत की बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर अदालत में पेश किया और रिमांड की माँग की जिसे कोर्ट ने दे दिया।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा