देश के युवकों ने आपातकाल के खिलाफ किया था आंदोलन का नेतृत्व: राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

गाजियाबाद। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा अपने ठोस संकल्प के कारण खत्म किया और पार्टी का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण है न कि केवल सत्ता में बने रहना। 11वें राष्ट्रीय युवक शिखर सम्मेलन में यहां समापन समारोह में युवकों की प्रशंसा करते हुए सिंह ने कहा कि कारगिल सहित सभी युद्ध युवा सैनिकों द्वारा जीते गए। शिखर सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में किया था। रक्षा मंत्री ने कहा कि युवा पीढ़ी देश की मुख्य शक्ति है।

उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान सरकार द्वारा जब देश के लोगों के मूलभूत अधिकारों का हनन हुआ था उस वक्त देश के युवकों ने आपातकाल के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था। सिंह ने कहा कि हम अपनी नई पीढ़ी की बैठक सीमा पर सैनिकों के साथ करने की योजना बना रहे हैं ताकि वे सीख सकें कि सेना किस तरह देश की रक्षा कर रही है। दक्षिण कोरिया में भारतीय युवक अपना काम शानदार तरीके से कर रहे हैं। दक्षिण कोरिया के एक मंत्री ने मुझे यह बात कही। शिखर सम्मेलन में दस राज्यों के 27 शहरों के युवकों ने भाग लिया। स्थानीय सांसद वी. के. सिंह भी शिखर सम्मेलन में मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Ranchi में छात्रों पर बल प्रयोग गलत; Rahul Gandhi बोले- बातचीत ही समाधान

अमेरिका के कोलंबिया में जबरदस्त भूकंप, रिक्टर स्केल पर 6.8 तीव्रता रिकॉर्ड

हमें अमित शाह का पर्सनल ओपिनियन नहीं सुनना, राहुल का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-उनमें गट्स नहीं कि हमारे सामने आकर LS में खड़ा हो सकें

संसद में गतिरोध: सरकार का प्रयास विफल, विपक्ष ने PM Modi और Amit Shah से मांगा जवाब