मंगोलपुरी इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या, केजरीवाल ने कानून व्यवस्था को लेकर केंद्र पर साधा निशाना

By अंकित सिंह | Dec 03, 2024

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को मंगोलपुरी हत्याकांड पर प्रतिक्रिया दी और दिल्लीवासियों से एकजुट होकर अपराध के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा कि कल रात मंगोलपुरी में एक व्यक्ति की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। परसों दिल्ली में तीन हत्याएं हुईं। पूर्व सीएम ने दिल्ली के नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी दिल्लीवासियों को एक साथ आना चाहिए और अपराध के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

इसे भी पढ़ें: आप के संस्थापक सदस्यों में से एक Virendra Kadian फिलहाल संभाल रहे हैं दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी

आप नेता ने बताया किजब मैं पीड़ित परिवार से मिलने गया तो स्थानीय लोगों ने बताया कि नारायणा इलाके में 5-7 युवक हैं, जिन्होंने वहां उत्पात मचा रखा है, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि जब पीड़ित के भाई की हत्या हुई तो पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की? कल जब परिवार के सदस्यों ने विरोध किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। यह कैसी कानून व्यवस्था है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा ने दिल्ली को गुंडों, बदमाशों और बलात्कारियों के हाथों में दे दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा किआज पूरी दिल्ली में दहशत है लेकिन अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रहे। बीजेपी की वजह से दिल्ली में जंगलराज है और गुंडे व अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Mahua Moitra का आरोप, देर रात सर्किट हाउस से बेदखली लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला, Lok Sabha Speaker को लिखा पत्र

80वें Independence Day पर Attari-Wagah में भव्य Beating Retreat, देशभक्ति का प्रदर्शन, दिखा BSF का शौर्य

KL Rahul Injury: गॉल टेस्ट में क्रैम्प्स से हुए रिटायर हर्ट, टीम इंडिया की चिंता बढ़ी

Priyank Kharge ने RSS को ललकारा: Freedom Struggle के 50 Martyrs के नाम बताओ, हम 500 की लिस्ट देंगे!