मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तर के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली, फेसबुक लाइव कर दी आत्महत्या की जानकारी

By सुयश भट्ट | Jun 21, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में सनसनी मच गई, जब एक शख्स ने फेसबुक लाइव करके खुद को गोली मार ली। शख्स ने फेसबुक लाइव करते हुए बताया कि उसकी जमीन पर किसी ने कब्जा कर लिया है। जिसके बदले में उससे रुपयों की मांग की जा रही है। जब उसकी सुनवाई कहीं नही हुई तब आज ऐसा जानलेवा कदम उठा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बेगमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में फरियादी सौरभ जैन को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं इस घटना के बाद से तहसील कार्यालय में दहशत का माहौल बन गया है।

बता दें कि सौरव खुलेआम हथियार लेकर शासकीय कार्यालय में काफी देर से घूम रहा था, लेकिन किसी की भी उसपर नजर नहीं गई। इसके कुछ देर बाद उसने सारी घटना को अपनी फेसबुक आईडी से लाइव दिखाते हुए खुद को गोली मार ली। उसने अपनी आपबीती की कहानी भी फेसबुक पर लोगों को सुनाई । वहीं सौरभ ने सुसाइड नोट में 6 पॉइंट पर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर साहूकारों पर आरोप लगाए हैं। वहीं पूर्व एसडीएम से लेकर अन्य कर्मचारियों पर 6 करोड़ राशि खर्च कराने और उसे कर्जदार बनाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं । सौरभ ने वर्तमान एसडीएम तहसीलदार पर भी जमीन का कब्जा नहीं देने का आरोप लगाया है।

प्रमुख खबरें

BCCI 95वीं AGM में अंडमान-निकोबार की सदस्यता और ICC प्रतिनिधि पर करेगा फैसला

CMO के IAS अफसर बना रहे Collectors पर दबाव, Ashok Gehlot ने BJP पर लगाया डराने का आरोप

बिना सत्यापन असामाजिक तत्व घोषित करने पर Patna High Court सख्त, सरकार पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

क्या BRICS से जाते ही कोमा में पहुंचे जिनपिंग? भारत में अस्पताल वाली मिस्ट्री!