देश के विकास में बड़ी भूमिका निभाएं युवा : अनुराग ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2023

केन्द्रीय युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने युवाओं को भारत की ताकत बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि दुनिया को भारत से बहुत उम्मीदें हैं और भारत को युवाओं से उम्मीद है। ठाकुर यहां नेहरू युवा केन्द्र संगठन, जयपुर द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि ‘‘दुनिया भारत के सामर्थ्य को देखती है और भारत के युवाओं के सामर्थ्य को देखती है। भारत में अपना भविष्य देखती है, भारत के युवाओं में अपना भविष्य देखती है।’’ युवाओं को देश का वर्तमान और भविष्य बताते हुए ठाकुर ने कहा कि देश की विकास प्रक्रिया में युवाओं को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

मंत्री ने कहा, ‘‘नयी सरकार के आने के बाद भारत की ताकत को आप इस तरह से देख सकते हैं कि जब कोई पुलवामा की तरह हमला करता है तो सर्जिकल स्ट्राइक से उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है।’’ इस अवसर पर जयपुर से सांसद रामचरण बोहरा, नेहरू युवा केन्द्र संगठन के निदेशक भुवनेश जैन और राज्य निदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। ठाकुर ने युवा उत्सव के दौरान केन्द्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि उत्सव में आने वाले युवाओं के लिए यह प्रदर्शनी ज्ञानवर्धक सिद्ध होगी और केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को शिक्षा, कला व संस्कृति से जुड़े युवाओं और आमजन तक पहुंचाने का काम करेगी।

प्रमुख खबरें

PM Modi के बयान पर CJP का तीखा हमला, कहा देश के युवाओं को आपस में बांटने का हो रहा प्रयास

PM Modi का नया इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जानवरों के साथ उनके खास लगाव की लोग कर रहे तारीफ

Delhi में MCD Worker की चाकू मारकर हत्या, परिजनों को एक्सीडेंट की खबर देकर बुलाया

Sonam Bajwa Birthday: एक्टिंग का जुनून ले आया फिल्म इंडस्ट्री, Punjabi Cinema के बाद Bollywood में मचाया धमाल