बिहार में कोरोना वैक्सीन भरे बिना युवक को लगा दिया 'खाली' इंजेक्शन, तेजस्वी बोले- बिना घोटाले के नहीं हो सकता कोई काम

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2021

बिहार के सारण का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक व्यक्ति कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए बैठा है। महिला स्वास्थ्यकर्मी रैपर फाड़कर सिर्फ सीरिंज में वैक्सीन की डोज भरे बिना खाली खाली सुई ही व्यक्ति को लगा देती है। जब युवक को वैक्सीन लग रही थी तभी उसका एक दोस्त वीडियो बना रहा था। भयंकर लापरवाही का ये वीडियो वायरल हो गया। लगातार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर हमलावर रहने वाले नेता विपक्ष तेजस्वी यादव ने वैक्सीनेशन के नाम पर खाली इंजेक्शन लगाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को निशाने पर लिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिना घोटाले के बिहार में कोई काम नहीं हो सकता। चाहे मामला जो भी हो। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण समेत सभी विभागों में भ्रष्टाचार है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें

Delhi Police का निर्देश: 7,000 प्रदर्शनकारियों की आशंका के बीच सुरक्षाकर्मी बरतें संयम