यूट्यूबर ध्रुव राठी ने शेयर की AAP की डाक्यूमेंट्री 'Unbreakable', केजरीवाल बोले- थैंक्यू, आपने...

By अंकित सिंह | Jan 20, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में किसी अन्य पार्टी को साजिशों और "हमलों" का सामना नहीं करना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी अटूट है। केजरीवाल ने 'अनब्रेकेबल' नाम की एक फिल्म का लिंक साझा किया, जिसे यूट्यूबर द्रुव राठी के चैनल पर अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि ये फिल्म मेरे लिए बहुत इमोशनल है। यह पिछले दो वर्षों के हमारे संघर्ष की कहानी है। देश में किसी अन्य पार्टी को ऐसी साजिशों और पूरे तंत्र के हमलों का सामना नहीं करना पड़ा होगा। लेकिन कठिन समय दिखाता है कि हम वास्तव में कौन हैं। AAP 'अटूट' है। 

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal पर हमले को लेकर आमने सामने AAP और BJP, आप नेताओं के आरोपों पर प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार

हालांकि, केजरीवाल के काफिले पर हमले के आरोपों पर वर्मा ने आप पर पलटवार किया। रविवार को, वर्मा ने एक प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें आप द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन किया गया कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करवाया था। उन्होंने आरोप लगाया कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के तीन लोगों ने केजरीवाल से बात करने की कोशिश की, लेकिन जब उन्होंने ड्राइवर को ब्रेक लगाने के बावजूद आगे बढ़ने का संकेत दिया तो वे उनकी कार से टकरा गए। तीनों व्यक्तियों ने कथित तौर पर इसकी पुष्टि करते हुए एक बयान दिया।

प्रमुख खबरें

आज मनाया जा रहा है Shravan Month का गजानन संकष्टी चतुर्थी , जानें शुभ मुहूर्त और Ganesh Puja विधि

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

Assam में बाढ़ प्रभावित शिवसागर और चराइदेव के लोगों का एक साल का भूमि कर माफ

Kerala: मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन पर सरकारी हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल