पाक के लिए जासूसी करने वाली ज्योति को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 23 जून तक बढ़ी

By अभिनय आकाश | Jun 09, 2025

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को हरियाणा के हिसार की एक अदालत ने एक बार फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उनके मामले की सुनवाई 23 जून को फिर होगी। यह दूसरी बार है जब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले 26 मई को उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर रहने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। पिछले सप्ताह, एक अन्य यूट्यूबर जसबीर सिंह को पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

इसे भी पढ़ें: ISI एजेंट के साथ ज्योति मल्होत्रा का पोडकास्ट, माहौल खराब करने के लिए कैसे किया यूट्यूब चैनल का इस्तेमाल?

सिंह के वकील मोहित धूपर ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने अदालत में अपने मुवक्किल से मुलाकात की थी। धूपर ने कहा, “हमने सिंह से बात की। मीडिया में ऐसा कुछ नहीं कहा जा रहा है कि वह आईएसआई एजेंट था।” वकील ने दावा किया कि सिंह सिर्फ एक ‘व्लॉगर’ है। धूपर ने बताया कि सिंह को पंजाब पुलिस ने 17 से 30 मई तक के लिए तलब किया था। वकील ने बताया कि सिंह ने अपना मोबाइल फोन और लैपटॉप पहले ही पुलिस को दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी