युवा मोर्चा ने आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को सौंपे मेडिकल किट

By दिनेश शु्क्ल | May 22, 2021

सिवनी। भारतीय जनता पार्टी के ’सेवा ही संगठन’ अभियान-2 के तहत युवा मोर्चा ने शनिवार को सिवनी जिले के बरघाट में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को ’किल कोरोना’ अभियान के तहत मेडिकल किट प्रदान की। प्रदेश शासन के मंत्री रामकिशोर कावरे, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव प्रवार एवं जिला अध्यक्ष आलोक दुबे ने थर्मल गन, ऑक्सीमीटर, भाप मशीन, मास्क, सेनिटाइजर, ग्लब्स आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं को भेट की। मंत्री रामकिशोर कावरे ने कहा कि ये मेडिकल किट फ्रंटलाईन वर्कर्स के लिए बहुत मददगार है। प्रदेश में प्रतिदिन संक्रमितों का आंकड़ा कम हो रहा है, जल्द ही हम कोरोना पर विजय पा लेंगे। लेकिन इसके बावजूद हमें सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, 31 मई तक प्रदेश हो कोरोना मुक्त- मुख्यमंत्री चौहान

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने कहा कि महामारी के दौरान प्रदेश के प्रत्येक जिले में मोर्चा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ सेवा कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संकटकाल में आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए मोर्चा ने यह मेडिकल किट प्रदान की है। सिवनी जिले में पहले भी सफाईकर्मियों को 1000 भाप मशीनें वितरित की गई एवं जिले की 100 पंचायतों में एक-एक ऑक्सीमीटर और थर्मलगन भी भेजे गए हैं।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रद्रोह का केस सिर्फ कमलनाथ जी पर नहीं मौतों की सच्चाई बताने वाले हर एक व्यक्ति पर हो- जीतू पटवारी

सेवा कार्यों के क्रम में सिलवानी के कार्यकर्ताओं ने कोविड केयर सेंटर पर मरीजों एवं ड्यूटी पर तैनात स्टॉफ को फल वितरित किए। बैतूल के कार्यकर्ताओं ने विजय कोविड सेंटर में मरीजों को भाप मशीनें प्रदान की। मानपुर और करकेली के ग्राम रहठा में कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को सूखा राशन एवं सब्जी का वितरण किया। ग्राम बड़ायला चौरासी में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कोविड सेंटर पर मास्क, सैनिटाइजर, ग्लब्स और एक ऑक्सीजन सिलिंडर प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव

FIH World Cup: Argentina से हारकर India सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर, टूटा भारत का सपना।

पहले हंसे, फिर किया इशारा, कुछ इस तरह तुर्किए-पाकिस्तान-बांग्लादेश की जयशंक ने उड़ा दी नींद!

Amravati Hospital में आग की जांच के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनी, 8 दिन में देगी रिपोर्ट