युवराज ने कोविड-19 से लड़ाई के लिये 50 लाख रूपये का दान दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर युवराज सिंह ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिये शनिवार को प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 50 लाख रूपये का दान देने का वादा किया। इस आलराउंडर ने इस महामारी के खिलाफ लोगों से एकजुट रहने की अपील भी की जिससे अभी तक देश में 3,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नौ मिनट के लिये मोमबत्ती, दीया या टार्चलाइट जलाने की अपील का जिक्र करते हुए पूछा, ‘‘ जब हम एकजुट होते हैं तो हम मजबूत होते हैं। मैं आज रात नौ बजे नौ मिनट के लिये एक मोमबत्ती जलाऊंगा। क्या आप मेरे साथ हो? ’’ युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘‘इस एकता दिखाने वाले दिन मैं प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 50 लाख रूपये देने का वादा करता हूं। कृप्या आप भी अपनी ओर से योगदान करें। ’’ मोदी की अपील के बाद कई खिलाड़ियों ने देशवासियों से नौ मिनट के लिये बत्तियां बुझाकर अपने घरों की बालकनी में मोमबत्ती या दीया जलाने का आग्रह किया है।

प्रमुख खबरें

अवैध प्रवासियों को कोई रियायत नहीं मिलेगी, Donald Trump ने अपनी निर्वासन नीति का किया बचाव

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण को US Supreme Court की मंजूरी

NCW को सालाना मिलती हैं 1.5 लाख शिकायतें, घरेलू हिंसा के मामले सर्वाधिक: Vijaya Rahatkar

Govardhan Puja Vidhi: भगवान कृष्ण की आराधना का पर्व है Govardhan Puja, जानिए मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व