युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम कोविड-19 पॉजिटिव, श्रीलंका में रूके रहेंगे : बीसीसीआई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2021

कोलंबो। भारतीय क्रिकेटर कृष्णप्पा गौतम और युजवेंद्र चहल को रवानगी पूर्व जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया जिसके कारण उन्हें श्रीलंका में ही रूके रहना होगा। इस तरह ये दोनों भी पृथकवास में रहेंगे। आल राउंडर कृणाल पंड्या पहले ही संक्रमित होने के कारण वहां पृथकवास में हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि टीम कोलंबो से रवाना हो चुकी है लेकिन हवाई अड्डे पर अब भी इंतजार कर रही है क्योंकि कुछ नये मामले सामने आये हैं।

इसे भी पढ़ें: दानिश सिद्दीकी की मौत पर खुलासा, भारतीय पहचान जानने के बाद तालिबान ने पहले सिर पर हमला किया, फिर गोलियों से छलनी किया

गौतम और चहल को भी पॉजिटिव पाया गया जो कृणाल की करीबी संपर्क माने जा रहे थे। छह अन्य क्रिकेटर - हार्दिक पंड्या, मनीष पांडे, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी साव और दीपक चाहर - स्वदेश रवाना हो पायेंगे। साव और सूर्य को ब्रिटेन रवाना होना है जहां वे आवेश खान और वाशिंगटन सुंदर के स्थान पर टीम से जुड़ेंगे जो चोटिल हो गये थे।

प्रमुख खबरें

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

मोहन भागवत जी अभी कहाँ हैं? वोट चोरी पर चुप्पी को लेकर प्रियांक खड़गे ने RSS प्रमुख पर निशाना साधा

MK Stalin बोले, असहमति अपराध नहीं, Delhi में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई बंद करे केंद्र