रंग में लौटे यूज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव, अपनी टीम के लिए कर रहे कमाल, टीम इंडिया में हो सकती है वापसी

By अंकित सिंह | Apr 11, 2022

रविवार को आईपीएल में दो अहम और महत्वपूर्ण मुकाबले हुए थे। एक मुकाबले में जहां दिल्ली की टीम ने कोलकाता को हरा दिया तो वहीं दूसरे मुकाबले में लखनऊ पर राजस्थान रॉयल्स की टीम भारी पड़ी। हालांकि दोनों मुकाबलों में देखें तो मैन ऑफ द मैच स्पिन गेंदबाज रहे। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले में कुलदीप यादव मैन ऑफ द मैच रहे जबकि लखनऊ और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बने यूज़वेंद्र चहल। यूज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी को कुलचा के रूप में जाना जाता है। यह जोड़ी टीम इंडिया को कई बड़े मुकाबलों में जीत दिलाने में कामयाब हुई है। एक वक्त था जब यह दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए खूब खेला करते थे।

इसे भी पढ़ें: उठ गया KKRvsDC मैच के दौरान वायरल हुई 'मिस्ट्री गर्ल' से पर्दा! रातों-रात बढ़े 18 हजार फॉलोअर्स

पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर यूज़वेंद्र चहल हैं। दूसरे नंबर पर उमेश यादव हैं जबकि तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव का कब्जा है। यूज़वेंद्र चहल और कुलदीप यादव दोनों ने एक-एक मुकाबले में चार-चार विकेट चटकाए हैं। ऐसे में उम्मीद की जानी चाहिए कि एक बार फिर से दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी करते दिखाई देंगे। इस बार के टी-20 विश्व कप के दौरान भी इन खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिल पाया था। बात यूज़वेंद्र चहल की करें तो उन्होंने उन्होंने टीम इंडिया के लिए 61 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं जिसमें 104 विकेट चटकाए हैं जबकि T20 के 54 मुकाबले में 68 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने 66 एकदिवसीय मुकाबलों में 109 विकेट हासिल किए हैं जबकि 24 T20 में 41 विकेट लिए हैं। कुलदीप ने भारत के लिए सात टेस्ट मुकाबले भी खेले हैं।

प्रमुख खबरें

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation