IPL: लगातार चार हार से मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों में निराशा, नीता अंबानी ने फोन कर बढ़ाया हौसला

mumbai indians
अंकित सिंह । Apr 11 2022 3:48PM

नीता अंबानी ने साफ तौर पर कहा कि मुझे आप सभी पर पूरा भरोसा है और इस बात का भी यकीन है कि हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब हम केवल आगे और ऊपर जाने वाले हैं। हमें यह विश्वास करना है कि हम जीतने जा रहे हैं।

आईपीएल की 5 बार चैंपियन रही मुंबई इंडियंस के लिए इस बार का सीजन कुछ खास नहीं जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने अब तक चार मुकाबले खेले हैं और चारों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई को हराया था। लगातार मिल रही हार से मुंबई इंडियंस में निराशा है और यही कारण है कि मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने फोन कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। मुंबई इंडियंस ने अपने मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में साफ तौर पर पता चल रहा है कि निशा अंबानी ड्रेसिंग रूम में बैठे खिलाड़ियों से बात कर रही हैं और उनका मनोबल बढ़ा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: उठ गया KKRvsDC मैच के दौरान वायरल हुई 'मिस्ट्री गर्ल' से पर्दा! रातों-रात बढ़े 18 हजार फॉलोअर्स

नीता अंबानी ने साफ तौर पर कहा कि मुझे आप सभी पर पूरा भरोसा है और इस बात का भी यकीन है कि हम आगे बढ़ेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि अब हम केवल आगे और ऊपर जाने वाले हैं। हमें यह विश्वास करना है कि हम जीतने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम पहले भी ऐसे हालातों से गुजर चुके हैं। हम गिरने के बाद फिर उठते हैं और आगे बढ़ते हैं। हमने कई बाधाओं को पार करके कप भी जीता है। उन्होंने कहा कि आप खिलाड़ी एक दूसरे का साथ देंगे तो हम भी जीत जरूर प्राप्त करेंगे। आप सभी को मेरा पूरा सपोर्ट है। कृपया एक दूसरे और खुद पर विश्वास बनाए रखें। मुंबई इंडियंस आपका हमेशा समर्थन करेगी।

इसे भी पढ़ें: IPL 2022 CSK vs RCB: आरसीबी के खिलाफ खोया आत्मविश्वास हासिल करने उतरेगा सीएसके

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती चार मैचों में लगातार चौथी हार का सामना करने वाले मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम को बल्लेबाजी में काफी सुधार करना होगा। क्रिकेट निदेशक जहीर खान को लगता है कि यह बस पहली जीत दर्ज करने की बात है जिसके बाद टीम का अभियान पटरी पर वापस आ जायेगा। जहीर हालांकि इस बात से वाकिफ हैं कि लगातार हार से खिलाड़ियों में खुद को लेकर संदेह हो सकता है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने कहा, ‘‘अभी 11 लीग मैच और होने हैं। हमें वापसी करनी होगी। आपने इस टूर्नामेंट में देखा है कि टीमें लगातार हार या जीत रही हैं। यह सिर्फ पहली जीत दर्ज करने की बात है। ’’ 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़