सिंधिया को भाजपा में लाने का मिला इनाम, UP से राज्यसभा जाएंगे जफर इस्लाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2020

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने सैय्यद जफर इस्लाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता अमर सिंह के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा की इस सीट पर 11 सितम्बर को उपचुनाव होना है। भाजपा की ओर से बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए जफर इस्लाम के नाम पर मुहर लगाई है। जफर इस्लाम भाजपा के प्रवक्ता हैं। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा में लाने में इस्लाम की प्रमुख भूमिका थी। अमर सिंह का किडनी संबंधी बीमारी के कारण सिंगापुर के एक अस्पताल में एक अगस्त को निधन हो गया था। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य के तौर पर उनका कार्यकाल जुलाई 2022 तक था।

प्रमुख खबरें

Mehbooba Mufti को मत मांगने के लिए बच्ची का इस्तेमाल करने पर कारण बताओ नोटिस जारी

BSF के जवान ने अज्ञात कारणों के चलते BSF चौकी परिसर में फाँसी लगाकर की आत्महत्या

SP ने आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमे वापस लेने की कोशिश की, राम का अपमान किया: Adityanath

तापीय बिजली संयंत्रों के पास मानक के मुकाबले 68 प्रतिशत कोयले का भंडार: सरकारी आंकड़ा