क्वारंटीन के बाद अफगानिस्तान के जहीर खान खेलेंगे बिग बैश टी20 लीग का पहला मैच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

सिडनी। करीब एक महीने तक पृथकवास में रहने के बाद मेलबर्न स्टार्स का अफगानिस्तानी क्रिकेटर जहीर खान शनिवार को बिग बैश ट्वेंटी20 लीग में खेलते हुए नजर आयेगा। बाईस साल का यह लेग स्पिनर स्टार्स के लिये सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ मैच खेलेगा। कोरोना वायरस महामारी का अफगानिस्तान क्रिकेट पर काफी बुरा असर पड़ा है और मार्च के बाद से उसकी टीम ने किसी भी प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है।

इसे भी पढ़ें: डोपिंग के दोषी पाए गए बास्केटबॉल खिलाड़ी सतनाम सिंह, दो साल का प्रतिबंध लगा

उन्होंने कहा, ‘‘यह मुश्किल है क्योंकि हर किसी खिलाड़ी को बड़ी टीमों के खिलाफ बड़े मैच खेलने की जरूरत होती है। हमारी टीम में टेस्ट क्रिकेट का उतना अनुभव नहीं है इसलिये हमें टेस्ट में और मैचों की जरूरत है। ’’ जहीर ने कहा कि अफगानिस्तान 2021 में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ भी टेस्ट मैच खेलेगा।

प्रमुख खबरें

Congress अध्यक्ष Mallikarjun Kharge का आरोप, मोदी सरकार में आवाज उठाने वालों को बनाया जा रहा निशाना

EC के खिलाफ विपक्षी प्रदर्शन बेअसर साबित होगा, Himanta Biswa Sarma ने साधा निशाना

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की