नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता की विजेता बनी 14 साल की पहली अफ्रीकी-अमेरिकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2021

लेक ब्यूना विस्टा (अमेरिका)। लुइसियाना की 14 वर्षीय जैला एवांट गार्डे अमेरिका की प्रतिष्ठित स्पेलिंग बी प्रतियोगिता जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बन गयी हैं और इस प्रतियोगिता के 96 वर्षों के इतिहास में वह दूसरी अश्वेत विजेता है। जैला ने स्पेलिंग को अपने खाली वक्त का शौक बताया। हालांकि वह इसके लिए हर दिन सात घंटे अभ्यास करती हैं। जैला की बास्केटबॉल में रूचि है और उन्हें एक दिन ‘डब्ल्यूएनबीए’ के लिए खेलने की उम्मीद है और उनके नाम एक साथ कई गेंदों को ड्रिब्लिंग करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड भी है। जैला ने ‘‘मुरैया’’ शब्द की स्पेलिंग बताने के बाद बृहस्पतिवार रात को यह खिताब अपने नाम किया, जिसका मतलब है उष्णकटिबंधीय एशियाई और ऑस्ट्रेलियाई पेड़ों की एक प्रजाति। टेक्सास के फ्रिस्को की 12 वर्षीय चैत्रा थुम्मला उपविजेता रही। जैला और चैत्रा दोनों ने कोल शाफर रे से प्रशिक्षण लिया था।

प्रमुख खबरें

त्योहारी सीजन में हवाई किराये पर नहीं लगेगी सीमा, Ram Mohan Naidu ने दी सलाह

असम के लोक संगीत से NASA के Cosmic Rhapsody तक, Joi Barua का सुरम्य सफर, जो संगीत को ले गया सितारों के पार

सख्त कदमों से Assam में थमा गैंडों का अवैध शिकार, Sarbananda Sonowal ने बताई 10 साल की उपलब्धि

Turkey School Shooting में 11 घायल और 2 की हालत गंभीर, Bullying दावों की होगी जांच