बाइडन की घोषणा, अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान 31 अगस्त को समाप्त होगा

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें “गति ही सुरक्षा” है की नीति का पालन किया जा रहा है।
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान 31 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें “गति ही सुरक्षा” है की नीति का पालन किया जा रहा है। अफगानिस्तान में अमेरिका के युद्ध को खत्म करने के अपने प्रशासन के प्रयासों का उल्लेख करते हुए बाइडन ने एक भाषण में कहा, “हम अफगानिस्तान में राष्ट्र निर्माण करने नहीं गए थे।
इसे भी पढ़ें: थलसेना प्रमुख जनरल नरवणे ने भारतीय सेना स्मारक का उद्घाटन किया, इटली के रक्षा मंत्री के साथ की वार्ता
अफगान नेताओं को साथ आकर भविष्य का निर्माण करना होगा।” तालिबान द्वारा देश में महत्वपूर्ण ठिकानों पर प्रगति करने के बीच बाइडन ने अमेरिकी सैन्य अभियान को खत्म करने के अपने निर्णय को उचित ठहराया।
अन्य न्यूज़












