हम जहां पांव रख देते हैं वो जमीन ही हमारी...अमिताभ बच्चन स्टाइल वाले पुतिन के डॉयलाग से जेलेंस्की की धड़कनें होगी तेज, ट्रंप का नोबेल सपना भी टूट जाएगा

By अभिनय आकाश | Jun 21, 2025

हम जहां खड़े होते हैं…लाइन वहीं से शुरू होती है… ये डायलॉग तो आपने बहुत बार सुना होगा? ये सुनकर अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज और एंग्री मैन लुक याद आ जाता है। लेकिन इसी डॉयलाग को थोड़ा सा बदलकर उसी दमदार अंदाज में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे सुनकर यूक्रेन के तो होश उड़ेंगे ही। वहीं डोनाल्ड ट्रंप का जंग रुकवा नोबेल प्राइज का सपना भी छन से टूट जाएगा।  पुतिन ने कहा रूस सैनिक का पैर जहां पड़ता है, वह हमारा हो जाता है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में भाषण के दौरान पुतिन ने कहा ‘पूरा यूक्रेन रूस का है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां रूसी सैनिक का कदम पड़ता है, वो जमीन रूसी हो जाती है। 

इसे भी पढ़ें: फोन पर बातचीत के दौरान शी और पुतिन ने ईरान पर इजराइली हमलों की निंदा की

रूस के आक्रमण के व्यापक लक्ष्यों पर एक सवाल का जवाब देते हुए पुतिन ने कहा कि रूसी सेना वर्तमान में यूक्रेन के उत्तरपूर्वी सुमी क्षेत्र में एक "बफर ज़ोन" स्थापित कर रही है ताकि रूसी क्षेत्र को खतरों से बचाया जा सके। उल्लेखनीय रूप से, उन्होंने रूसी सेना के क्षेत्रीय राजधानी सुमी पर कब्ज़ा करने के लिए आगे बढ़ने के विचार को खारिज नहीं किया। इस बीच, कीव और उसके पश्चिमी सहयोगियों ने चार यूक्रेनी क्षेत्रों और क्रीमिया पर मास्को के दावों की कड़ी निंदा की है, और उन्हें अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अवैध करार दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने इस धारणा को दृढ़ता से खारिज कर दिया है कि रूसी और यूक्रेनियन "एक लोग" हैं, उन्होंने यूक्रेन की अलग पहचान और संप्रभुता पर जोर दिया।

प्रमुख खबरें

उदयनिधि स्टालिन ने TVK पर चुनावी वादे न निभाने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया

Rajeev Chandrasekhar का राहुल गांधी पर हमला, पीएम मोदी और चुनाव आयोग से माफी की मांग की

LPU Phagwara: सोशल मीडिया पर दुष्कर्म की अफवाह के बाद छात्रों का उग्र प्रदर्शन

Mumbai में विसर्जन शोभायात्रा के दौरान 107.8 डेसीबल पहुंचा ध्वनि स्तर, Awaaz Foundation ने उठाए सवाल