Russia war in Ukraine: रूसी आक्रमण के 500 दिन पूरे होने पर काला सागर द्वीप से जेलेंस्की ने कसा तंज, यूक्रेन को बताया बहादुर देश

By अभिनय आकाश | Jul 08, 2023

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 17 महीने से जंग जारी है। 24 फरवरी 2022 को इस जंग की शुरुआत उस वक्त हुई थी जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ अपनी सेनाओं को विशे। सैन्य ऑपरेशन करने का आदेश दिया था। वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने काला सागर द्वीप का दौरा किया जिसके रक्षकों ने आक्रमण की शुरुआत में एक रूसी युद्धपोत को ललकारा था। यूक्रेन पर मास्को का आक्रमण 500वें दिन तक पहुंच गया था। उन्होंने कहा कि आज हम स्नेक आइलैंड पर हैं, जिसे पूरे यूक्रेन की तरह कब्जा करने वाले कभी नहीं जीत पाएंगे, क्योंकि हम बहादुरों का देश हैं। उन्होंने कहा कि मैं यहां  इस विजय स्थल से इन 500 दिनों के लिए हमारे प्रत्येक सैनिक को धन्यवाद देना चाहता हूं।

इसे भी पढ़ें: Zaporizhzhia Nuclear Power Plant: यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर रूस ने रखे विस्फोटक? काखोवका बांध के बाद क्या इसे भी तबाह करने की प्लानिंग

एक न्यूज एंजेसी के मुताबिक, 24 फरवरी 2022 से लेकर 21 मई 2023 तक इस युद्ध में करीब 15,117 नागरिकों की जान चली गई। वहीं अमेरिका के खुफिया दस्तावेजों के मुताबिक इस युद्ध में करीबन 3,54,000 रूसी और यूक्रेनी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की