Zelensky Statement Against India: जेलेंस्की के बदले तेवर, भारत के खिलाफ उगला जहर

By अभिनय आकाश | Sep 08, 2025

पहले कहां यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की भारतीय पीएम से फोन पर बात कर रहे थे। लेकिन एससीओ समिट में रूस, चीन और भारत की तिकड़ी देखने के बाद वो खुलकर अब अमेरिका के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने पहली बार भारत को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जो दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों को बदलकर रख देगा। उन्होंने पहली बार भारत के खिलाफ खुलकर बोलते हुए अमेरिका का समर्थन किया है। जेलेंस्की ने अमेरिकी मीडिया से बात करते हुए कहा कि भारत पर लगाए गए अमेरिकी टैरिफ बिल्कुल सही हैं। एबीसी न्यूज़ को दिए एक साक्षात्कार में ज़ेलेंस्की ने कहा कि मुझे लगता है कि.रूस के साथ सौदे जारी रखने वाले देशों पर  टैरिफ लगाना सही विचार है। ज़ेलेंस्की से शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा पर उनके विचार पूछे गए थे। गौरतलब है कि पीएम मोदी की चीन और रूस के नेताओं के साथ ली गई थीं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब ट्रंप प्रशासन रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का विस्तार करने की तैयारी कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: Ukraine पर Russia का सबसे घातक हमला, 800 से ज़्यादा ड्रोन से कीव दहला, कैबिनेट भवन क्षतिग्रस्त, यूक्रेन ने तेल पाइपलाइन को बनाया निशाना

हाल के हफ़्तों में भारत ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपनी वकालत तेज़ कर दी है। मोदी ने पिछले महीने इस मुद्दे पर ज़ेलेंस्की से दो बार बात की। मोदी ने कहा कि उन्हें ज़ेलेंस्की से बात करके और हालिया घटनाक्रमों पर उनके विचार जानकर खुशी हुई। मोदी ने एक्स पर कहा कि मैंने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की दृढ़ स्थिति से उन्हें अवगत कराया। भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

प्रमुख खबरें

Novak Djokovic ने Rafael Nadal का रिकॉर्ड तोड़ा, China Open में दर्ज की 32वीं जीत

Imran Khan की पार्टी PTI ने शुरू किया Islamabad मार्च, सरकार से बातचीत रही बेअसर

Supreme Court जज की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार पद पर रहने का नैतिक हक खो चुके: Congress

Sri Lanka से 63 रन की हार के बाद Bangladesh कप्तान Litton Das ने किया कप्तानी छोड़ने से इनकार