6 यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी, जेलस्की के बेहद करीबी अचानक NSA डोभाल से मिलने पहुंचे

By अभिनय आकाश | Apr 18, 2026

भारत में छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक की गिरफ्तारी के बाद पहली बार यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलस्की के बेहद करीबी और वहां की सुरक्षा परिषद के सचिव रस्टम ओमेरो भारत दौरे पर आई। उन्होंने दिल्ली में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोबाल और विदेश मंत्री एल जयशंकर के साथ लंबी बातचीत की। यूक्रेन के एनएसए ऐसे वक्त पर भारत आए हैं जब दोनों देशों के बीच कूटनीति के साथ-साथ कानूनी खींचतान भी चरम पर है। इस हाई प्रोफाइल मुलाकात का सबसे बड़ा सस्पेंस वो घटना है जो पिछले महीने 13 मार्च को मिजोरम में हुई थी। दरअसल 13 मार्च को भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया था। एनआईए ने इन पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि यह लोग टूरिस्ट वीजा पर भारत आए। लेकिन इनका असली मकसद म्यांमार के विद्रोही संगठनों को ड्रोन वॉरफेयर की ट्रेनिंग देना और हथियार मुहैया कराना था।

इसे भी पढ़ें: Putin से पहले भारत आ सकते हैं Ukraine के राष्ट्रपति, Zelensky के करीबी ने दिल्ली में Jaishankar और Doval से की मुलाकात

वहीं मुलाकात के बाद यूक्रेन के उमेरोब ने कहा कि उन्होंने डोबाल को फ्रंट लाइन की जमीनी हकीकत बताई। उन्होंने भारत की समझ की तारीफ करते हुए कहा मैं समाधान खोजने की इस साझा समझ के लिए आभारी हूं। हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि बंद कमरों में फंसे यूक्रेनी नागरिकों को लेकर भी जरूर एनएसए डोबाल के साथ चर्चा हुई होगी। हालांकि इस बात की पुष्टि भारत तक नहीं करता है। वहीं ओमेरो ने विदेश मंत्री ए जयशंकर से भी अलग से मुलाकात की। यहां चर्चा का केंद्र अगस्त 204 में पीएम मोदी की कीव यात्रा के दौरान हुए समझौते रहे। यूक्रेन चाहता है कि भारत उन समझौतों को जमीन पर उतारने में तेजी दिखाए और शांति बहाली में अपनी भूमिका निभाए। हालांकि यूक्रेनी नागरिकों की गिरफ्तारी को लेकर वैसे तो कोई जानकारी सामने नहीं आई लेकिन उमेरोव की इस यात्रा को उससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश