आतंक के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति, भुज में बोले पीएम मोदी, अपना तिरंगा झुकाना नहीं चाहिए

By अंकित सिंह | May 26, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने 53,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। मोदी ने कहा कि कच्छ से मेरा रिश्ता बहुत पुराना रहा है। कच्छ के लोग और उनका आत्मविश्वास हमेशा मेरा मार्गदर्शन करता रहा है। जब पहली बार नर्मदा का पानी कच्छ पहुंचा, तो वो दिन कच्छ के लिए किसी दिवाली से कम नहीं था, और ये एक अभूतपूर्व उत्सव था। सौभाग्य से आप सभी ने मुझे इस अवसर का कारण बनने का मौका दिया।

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने हमारी नीति को बिल्कुल स्पष्ट कर दिया। जो भी हमें खून बहाएगा, उसे इसी तरह का जवाब मिलेगा। किसी भी कीमत पर उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर मानवता को बचाने और आतंकवाद को खत्म करने का मिशन है। उन्होंने कहा कि हमने 15 दिन तक इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाएगा या नहीं, लेकिन शायद आतंकवाद ही उनकी रोजी-रोटी है। जब उन्होंने कुछ नहीं किया, तो मैंने अपने सशस्त्र बलों को खुली छूट दे दी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अपना तिरंगा झुकाना नहीं चाहिए। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब भी मैं कच्छ के विकास को गति देने आता हूं तो मुझे लगता है कि मैं और कुछ करूंगा, कुछ नया करूंगा, और कुछ नया करूंगा... मन रुकने का नाम नहीं करता है। आज यहां विकास से जुड़े 50 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। एक समय था जब पूरे गुजरात में 50 हजार करोड़ की योजना सुनाई नहीं देती थी। आज एक जिले में 50 हजार करोड़ रुपए का काम हो रहा है। हमारा कच्छ हरित ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन एक नए प्रकार का इंधन है। आने वाले समय में कारें, बसें, स्ट्रीट लाइट्स... ये सभी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली है। कांडला,देश के तीन ग्रीन हाइड्रोजन में से एक है।

इसे भी पढ़ें: ‘जो सिंदूर मिटाएगा, उसका मिटना तय है’, PM बोले- आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि...

मोदी ने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास है कि आपको पर्याप्त बिजली भी मिले और बिजली का बिल भी जीरो हो। इसलिए, हमने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। गुजरात के लाखों परिवार इस योजना से जुड़ भी चुके हैं। उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। टूरिज्म एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में रोजगार है। आने वाले समय में यहां के पर्यटन में और विस्तार होगा। सी-फूड से लेकर टूरिज्म और ट्रेड तक... कोस्टल रीजन में देश एक नए इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है।

प्रमुख खबरें

Exit Polls 2026 | पश्चिम बंगाल में कमल की आहट, दक्षिण में विजय का धमाका और केरल में बदलाव के संकेत

Narsimha Jayanti 2026: भक्त प्रह्लाद के लिए Lord Vishnu ने लिया था यह अवतार, जानें पूजा विधि और महत्व

उधारी का NATO और खाली कटोरा, अमेरिका-ईरान संघर्ष की तपिश Pakistan को खा रही हैं, आयात बिल ने बढ़ाई Shehbaz Sharif की चिंता

US Iran War | ठूंस-ठूंसकर भरे सूअर की तरह दम घुट रहा है, Donald Trump ने परमाणु समझौते तक ईरान की नाकेबंदी जारी रखने की धमकी दी