कोरोना के कारण जिम्बाब्वे-अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2020

हरारे। कोविड-19 महामारी की मार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर जारी है और अब मेजबान जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पांच मैचों की आगामी टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला को शनिवार को रद्द कर दिया। टी20 श्रृंखला अगस्त में होनी थी और जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपनी सरकार से नियंत्रित माहौल में इस श्रृंखला के आयोजन की अनुमति मांगी थी। लेकिन ‘स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन कमिशन’ ने सुझाव दिया कि देश अचानक से कोविड-19 मामलों के बढ़ने के कारण दौरा करने वाली टीमों की मेजबानी के लिये अब भी तैयार नहीं है।

प्रमुख खबरें

Nature Lovers का स्वर्ग है Mangalajodi, Chilika Lake के पास करें Wildlife Photography का मजा

VHP के Alok Kumar की विपक्ष को चुनौती, Ayodhya Case पर सबूत पेश करें

Ram Mandir चंदा चोरी पर Saurabh Bharadwaj का VHP पर बड़ा हमला, कहा- संगठन पूरी तरह डर गया है

Ram Mandir पर चंदा चोरी के आरोप, VHP ने Kejriwal-Priyanka Gandhi के खिलाफ कार्रवाई की मांग की