जिम्बाब्वे में चक्रवात के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 300 हो सकती है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2019

हरारे। उष्णकटिबंधीय चक्रवात इडाई के कारण जिम्बाब्वे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या बढ़कर 300 पहुंच सकती है। स्थानीय सरकार के मंत्री जुलाई मोयो ने संवाददाताओं को कैबिनेट की एक बैठक के बाद मंगलवार को बताया कि मृतक संख्या इस समय करीब 100 है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें बताया गया है कि मृतक संख्या करीब 100 है।

कुछ लोगों का कहना है कि यह 300 भी पहुंच सकती है, लेकिन हम इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।’’ मोयो ने कहा, ‘‘कुछ शव पानी में बह रहे हैं और कुछ बह कर मोजाम्बिक पहुंच गए हैं।’’ सूचना मंत्रालय के अनुसार कम से कम 217 लोग लापता हैं और 44 लोग फंसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: मोजाम्बिक में उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण 19 लोगों की मौत

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द