मोजाम्बिक में तूफान का तांडव, एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका

more-than-a-thousand-people-may-die-due-to-cyclone-in-mozambique
[email protected] । Mar 19 2019 11:09AM

लेकिन आज सुबह जब हमने स्थिति का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी तो संकेत मिला कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है।’’

बेइरा। मोजाम्बिक में पिछले सप्ताह आए तूफान में एक हजार से ज्यादा लोगों के मरने की आशंका है। वहीं, पड़ोसी जिम्बाब्वे में तूफान के चलते दर्जनों लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग लापता हैं। बृहस्पतिवार को आए तूफान की मार सबसे पहले मध्य मोजाम्बिक के बेइरा शहर पर पड़ी जिससे वहां अचानक बाढ़ आ गई और सड़कें तथा मकान बह गए। इसके बाद तूफान पड़ोसी जिम्बाब्वे में प्रवेश कर गया।

इसे भी पढ़ें: मोजाम्बिक में उष्णकटिबंधीय चक्रवात के कारण 19 लोगों की मौत

मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप न्यूसी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, ‘‘इस समय आधिकारिक रूप से हमने 84 लोगों की मौत दर्ज की है, लेकिन आज सुबह जब हमने स्थिति का जायजा लेने के लिए उड़ान भरी तो संकेत मिला कि मरने वालों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो सकती है।’’ उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक बड़ी आपदा है। ‘‘एक लाख से अधिक लोग खतरे में हैं।’’

इसे भी पढ़ें: ओवीएल मोजाम्बिक परियोजना से 81 लाख टन एलएनजी की बिक्री करेंगे

राष्ट्रपति ने कहा कि अनेक लोगों ने पेड़ों पर शरण ले रखी है और वे मदद की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज ने कहा, ‘‘बेइरा में हुआ नुकसान भयावह है।’’ इसने एक बयान में कहा, ‘‘पांच लाख 30 हजार की आबादी वाले शहर का 90 प्रतिशत हिस्सा नष्ट हो गया है।’’

यहां देखें तबाही का मंजर-

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़